दिल्ली चुनाव प्रचार में लोगों को गुमराह करने वाले अरविंद केजरीवाल के 10 बयान

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनाव में आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है। दिल्ली में मतदान को अब महज तीन दिन बचे हैं। लेकिन दिल्ली चुनाव में सभी राजनैतिक दल आंकड़ो को अपनी सहूलित के हिसाब से लोगों के सामने रख रही हैं।

arvind kejriwal

लेकिन ईमानदार और अलग राजनीति की बात करने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भी तथ्यों और हकीकत को अपनी सहूलित के हिसाब से लोगों के सामने रख रहे हैं। आइये नजर डालते केजरीवाल के उन दस दावों को जिनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

1- अरविंद केजरीवाल ने चुनावी सभा में रसोई गैस की कीमतों को 900 रुपए बताया जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 605 रुपए है।

2- केजरीवाल ने दिल्ली के चुनावी घोषणा पत्र में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है। उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरे की कीमत 2000 रुपए बतायी है। जबकि चौराहो और सड़क पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की वास्तविक कीमत कहीं ज्यादा होती है।

3- अरविंद केजरीवाल ने चंदे में घोटाले के मामले में कहा है कि उन्हें 35 हजार से अधिक लोग चंदा देते हैं ऐसे में सभी खाताधारकों की वह जांच नहीं कर सकते। जबकि 2 करोड़ से अधिक का चंदा देने वाले तकरीबन 5 या दस ही दानकर्ता होंगे जिनकी जांच की जा सकती है।

4- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 60 लाख झुग्गी वासियों को घर देने का वादा किया है जिसका बजट दिल्ली के कुल बजट से भी ज्यादा होगा।

5- केजरीवाल ने चंदे में घोटाले के आरोप में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। जबकि चुनाव आयोग अपने आप में स्वतंत्र संस्था है जो इस मामले में अपनी कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में यह मामला जाते ही कोर्ट इस मामले को चुनाव आयोग के पास वापस भेज देगा।

6- अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाया है जबकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि ईवीएम मशीनों में धांधली की ही नहीं जा सकती है।

7- केजरीवाल ने उम्मीदवारों के चयन के लिए चरित्र, भ्रष्टाचार, अपराध, की कसौटी तय की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर अपराध संगीन अपराध का आरोप भी है तो वह उस उम्मीदवार का टिकट रद्द कर देंगे। लेकिन ओखला उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आतंकवादियों की मदद सहित कई संगीन अपराध हैं जिनका टिकट रद्द नहीं किया गया।

8- अरविंद केजरीवाल ने चंदे पर लगे आरोपों की टाइमिंग पर सवाल उठाकर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। लेकिन ठीक इससे इतर भाजपा दिल्ली उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर आरोप लगाते समय उन्होंने कहा था कि आरोपों की टाइमिंग पर नहीं बल्कि आरोपों के सत्यता पर सवाल उठाने चाहिए।

9- वहीं अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उत्तम नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर अन्य पार्टी के लोग आपको पैसे दें तो ले लीजिएगा लेकिन उत्तम नगर के आप उम्मीदवार नरेश बाल्यान के गोदाम में 8000 लीटर शराब जब्त की गयी जिस पर केजरीवाल ने चुप्पी साध ली।

10- केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की फर्जी डिग्री पर सवाल उठाये थे लेकिन उन्हें के त्रीनगर उम्मीदवार जीतेंद्र सिंह की डिग्री फर्जी पायी गयी जिसपर अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी साध ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+