उत्तर प्रदेश: होटल में लगी भयानक आग, 10 लोग हुए खाक, कई घायल
प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में आज दिन की शुरुआत की भयानक हादसे के साथ हुई। प्रतापगढ़ स्थित होटल में भयानक आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि कई लोगों बुरी तरह से झुलस गए।

हादसा प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी में हुआ। जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आग में जलने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 22 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, इनमें सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
आग की खबर मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं । राहत और बचाव से कई लोगोें को बचा लिया गया। डीएम ने हादसे में मरने वालों के घरवालों के लिए दो लाख रुपए, गंभीर घायलों के लिए 50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications