असम में टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरने के बाद पुल से लटके ट्रेन के डब्बे, 10 जख्मी

गुवाहाटी। असम में शनिवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में चालक सहित 10 लोग घायल हुए हैं। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने बताया कि कोकराझार जिले में सलकती रेलवे स्टेशन के पास एक पुल पर रेलगाड़ी के ईंजन सहित पांच डब्बे पटरी से उतर गए। डब्बे पटरी से उतर कर पूल से लटक गये। चुकि ट्रेन की स्पीड कम थी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया।

10 injured as train derails in Assam
ट्रेन अलीपुरद्वार से गुवाहाटी जा रही थी। दुर्घटना के बाद एनएफआर को कम से कम 10 रेलगाड़ियों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। दुर्घटना के कारण लंबी दूरी वाली कई रेलगाड़ियों का परिचालन भी बाधित हुआ। दुर्घटना के बाद शीर्ष अधिकारी फौरन स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे।

एनएफआर ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बारे में कहा गया कि ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक में पड़े ब्लॉक पर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+