टीडीपी सांसद शिव प्रसाद के 10 अवतार
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्ज़ा दिलाने के लिए तेलुगूदेशम पार्टी यानी टीडीपी सांसद शिव प्रसाद ने इस बार अनोखा तरीका अपनाया है.
वो कपड़े बदल-बदल कर हर रोज़ संसद परिसर में अपना विरोध ज़ाहिर कर रहे हैं.
शिव प्रसाद टीडीपी के सांसद हैं. आंध्र प्रदेश के चितूर सीट से चुन कर दो बार लोकसभा पहुंचे हैं.
शिव प्रसाद पेशे से डॉक्टर हैं.
शिव प्रसाद तेलुगू फ़िल्मों में काम भी कर चुके हैं. 2005 में इन्हें एक्टिंग के लिए आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध 'नंदी' अवॉर्ड भी मिल चुका है.
अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन के लिए शिव प्रसाद पहले से जाने जाते रहे हैं.
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने विरोध का ये अनूठा तरीका अपनाया.
इससे पहले आंध्र प्रदेश के बंटवारे के समय भी वह इस तरह का विरोध प्रदर्शन संसद में कर चुके हैं.
संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग आज खत्म हुआ.
शिव प्रसाद का कहना है कि आंध्र प्रदेश को विशेष दर्ज़ा नहीं मिला तो वो अगले सत्र में भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.












Click it and Unblock the Notifications