नेट न्‍यूट्रैलिटी से लेकर कैंडी क्रश तक पर बोले मार्क जुकेरबर्ग

नई दिल्‍ली। बुधवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग दिल्‍ली आईआईटी में छात्रों के बीच थे। यहां पर मार्क ने छात्रों के कई तरह के सवालों के जवाब दिए और टेक्‍नोलॉजी के अलावा कुछ और बिंदुओं पर भी छात्रों से बातें कीं।

मार्क ने भारत में अपने पहले टाउनहॉल क्‍यूएंडए सेशन के दौरान यहां पर मौजूद इंटरनेट कनेक्टिविटी से लेकर फेसबुक के फ्यूचर प्‍लान के बारे में भी कई रोचक जवाब दिए।

मार्क का टाउन हॉल सेशन छात्रों के लिए काफी अहम था। मार्क मंगलवार को भारत आए और उन्‍होंने सबसे पहले आगरा के ताज महल का दीदार किया था। एक नजर डालिए मार्क के इस टाउनहॉल सेशन से जुड़ी 10 अहम बातों पर।

फेसबुक के लिए अहम बाजार भारत

फेसबुक के लिए अहम बाजार भारत

भारत फेसबुक के लिए एक बड़ा और अहम बाजार है। अभी 130 मिलियन लोग फेसबुक का प्रयोग भारत में कर रहे हैं। लेकिन चार बिलियन लोग अभी तक इंटरनेट से दूर हैं।

कैसे रुकेगी कैंडी क्रश रिक्‍वेस्‍ट

कैसे रुकेगी कैंडी क्रश रिक्‍वेस्‍ट

हमारे थ्रेड पर यह सबसे ज्यादा प्रचलित सवाल था। मैंने अपने डेव्लपर्स से कहा कि क्या हम इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, इसलिए हम अभी यह कर रहे हैं।

फेसबुक से मिटेगी गरीबी

फेसबुक से मिटेगी गरीबी

फेसबुक के बाहर दूसरा क्षेत्र स्वास्थ्य और विज्ञान है। यह हमें एक बड़ा अवसर दिखाता है। मुझे नहीं पता कि हम अपने जीवन में इन सब बीमारियों को खत्म कर सकते हैं या नहीं, लेकिन शायद भविष्य में कर सके।

नेट न्‍यूट्रैलिटी पर क्‍या कहा

नेट न्‍यूट्रैलिटी पर क्‍या कहा

नियम के लिहाज से हम नेट न्‍यूट्रैलिटी के बड़े पक्षधर हैं। साथ ही हम एक खुला ढांचा तैयार करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। हम दुनिया भर में नेट निरपेक्षता के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम पहुंच बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।

फ्यूचर का फेसबुक

फ्यूचर का फेसबुक

अगले पांच-10 वर्षों के अंदर हम कंप्‍यूटर सिस्‍टम बनाना शुरू करना चाहते हैं ऐसे सिस्‍टम जो बेहतर हों। एेसे कंप्‍यूटर सिस्‍टम जो भाषा को समझ सके और उसे ट्रांसलेट कर सके।

क्‍या होगा जब मार्क को मिलेगी सुपरपावर

क्‍या होगा जब मार्क को मिलेगी सुपरपावर

टेक्‍नोलॉजी के बारे में एक सबसे अच्‍छी बात है कि आप लोगों के लिए इसके साथ मिलकर सुपरपवार का निर्माण कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

मार्क ने कहा कि एेसे प्रोजेक्‍ट पर काम हो रहा है जो नेत्रहीनों को फोटो के बारे में विस्‍तृत तौर पर बता सके।

तीन वजहें एक्‍सेसबिलटी न होने की

तीन वजहें एक्‍सेसबिलटी न होने की

मार्क के मुताबिक आज लोगों के पास किसी चीज के न होने की तीन अहम वजहें हैं, जाग‍रुकता, उपलब्‍धता और उसे खरीदने की क्षमता।

भारत में लोगों से जुड़ना सबसे अहम

भारत में लोगों से जुड़ना सबसे अहम

रत में लोगों से जुड़ना उन बेहद अहम चीज़ों में से एक है, जो कि हम दुनिया में करना चाहते हैं।

फेसबुक का मिशन

फेसबुक का मिशन

हम फेसबुक में लोगों से जुड़ने के हमारे मिशन के बारे में बात करते हैं। फेसबुक के जरिये तीस लाख से ज्यादा लोगों ने खुद को सुरक्षित मार्क किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+