टिड्डियों के आतंक के चलते यूपी के 10 जिले हाई अलर्ट पर, योगी आदित्यनाथ ने दिए विशेष निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में टिड्डियों ने आतंक फैला रखा है। इन टिड्डियों के आंतक का आलम ये है कि इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के 10 जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे 10 जिलों को टिड्डियों की वजह से हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि यहां इन टिड्डियों के हमले की सबसे ज्यादा संभावना है। जिन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है वो, झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, इटावा एवं कानपुर देहात हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पिछले कई दशकों में ये अटैक अब तक का सबसे बड़ा टिड्डियों का हमला हैं। अभी तक जहां ये टिड्डियां राजस्थान और गुजरात में जून से नवंबर के बीच में इन्हीं सीमाओं तक सीमित रहते थी, लेकिन इस बार इन्होंने महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश को अपनी चपेटे में ले लिया हैं। लोकस्ट वार्निंग ऑरगनाइजेशन ने अप्रैल में नोटिस किया कि अभी तक ये जहां छोटे झुंड में आती थी वहीं अब अरबों की संख्या में ये टिड्डियां अटैक कर रही हैं।
एक सरकार प्रवक्ता ने बताया कि टिड्डियों का यह दल राजस्थान के करौली जिले के सारमथुर से होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना की ओर बढ़ रहा है और अब यह एमपी के कैलारस पहुंचाने वाला है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इन टिड्डियों को भगाने और इनसे रोकधाम के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। लोकस्ट वार्निंग ऑर्गेनाइजेशन की तकनीकी टीम किसानों के साथ लगातार तालमेल बनाने की कोशिश कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को कहा गया है कि वह इन टिड्डियों के रुख को मोड़ने के लिए शोर मचाएं, थाली, बर्तन पीटें, पटाखे जलाएं। ट्रैक्टर पर लगे स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, रसायन छिड़काव का इस्तेमाल करें, जिससे कि इन टिड्डियों को भगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications