हिमाचल: कुल्लू के गुरुद्वारा पर गिरी चट्टान, 10 की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और करीब 11 लोग जख्मी हैं। घटना मधिकरण गुरुद्वारे पर भूस्ख़लन के कारण चट्टानों से बड़े-बड़े बोल्डर गिर गये। गुरुद्वारे की कई मंजिलें ढह गईं। इस हादसे में कई लोग अभी भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। गुरुद्वारे का आवासीय हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

चट्टान सीधे गुरुद्वारे के सराय पर गिरी। आपको बता दें कि इसी सराय में श्रद्धालू रहते हैं। बताते चलें कि मणिकर्ण गुरुद्वारा जिला मुख्यालय कुल्लू से लगभग 35 किलोमीटर दूर और राज्य की राजधानी से 250 किलोमीटर दूर है। समुद्र तल से 6 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद मणिकर्ण गर्म पानी के कुंडों के लिए पहचाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications