तो क्या ये है मुंबई हादसे की असल वजह, जिसकी अनदेखी पड़ी भारी?

मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। भारी बारिश के कहर से सिसक रही मुंबई पर आज उस वक्त कुठाराघात हो गया, जिस वक्त सुबह 8.30 बजे डोंगरी इलाके में 117 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत ढ़ह गई, जिसमें 35 से ज्यादा लोग दब गए हैं। समाचार लिखे जाने तक अब तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ये इमारत जे जे जंक्शन के पास भिंडी बाजार की पाकमोडिया गली में हुआ है, जो कि दक्षिणी मुंबई का काफी तंग इलाका है। हादसे की असल वजह तो अब तक सामने नहीं आई है लेकिन एक खास बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल कहा जा रहा है कि ये इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी इसलिए पुननिर्माण स्कीम के तहत इस बिल्डिंग का चयन हुआ था।

बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा था

जिसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा था, लेकिन चौथी मंजिल पर अभी भी 4 परिवार रह रहे थे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कैटरिंग यूनिट के कुछ लोग रह रहे थे। जिस वक्त बिल्डिंग गिरी तो ये ग्राउंड फ्लोर पर ही सो रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि काल उनके साथ घिनौना मजाक करने जा रहा है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वालों ने खुद ही बचाव का काम शुरू कर दिया था। मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आसपास की बिल्डिंग्स पर भी असर हुआ है, उनमें दरारें आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+