झारखंड: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 10 मरे, 25 जख्मी

रांची। झारखंड में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना राज्य के गढवा जिले के गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर सुबह करीब 5 बजे हुई।

10 Dead, 25 Injured As Bus Falls Into Ditch in Jharkhand

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुबह करीब पांच बजे बस चालक को नींद की झपकी आ गई और बस पर से उसका नियंत्रण हट गया। बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

10 लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि जो 25 लोग जख्मी हैं उनमें से 7 लोगों की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+