अनंतनाग में CRPF के जवानों पर आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से किया हमला, 10 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया। आतंकियों के इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए हैं। जवानों को इस हमले में मामूली चोट आई है। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर सदर इलाके में रात तकरीबन 3 बजे हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमे ये जवान घायल हो गए थे ।













Click it and Unblock the Notifications