'पीएम मोदी जी मेरी सिस्‍टर की शादी में जरूर आना', 10वीं छात्रा ने भेजा निमंत्रण पत्र

फतेहाबाद। दसवीं क्‍लास में पढ़ने वाली सुखो रानी ने पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी अपनी बहन की शादी में आने का न्‍योता दिया है। उन्‍होंने पत्र में लिखा, 'पीएम मोदी जी मेरी सिस्‍टर की शादी 29 नवंबर को है। मैं आपको मेरी सिस्‍टर की शादी का इनविटेशन भेजती हूं। प्‍लीज आप जरूर आना, आपकी सिस्‍टर सुखो रानी, गांव अजीत नगर, राज्‍य हरियाणा'। इस पत्र को डाक के जरिए भेजने के बाद सुखो रानी ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र को शेयर कर दिया। सुखो रानी ने ट्विटर पर पीएम मोदी के नाम लिखो संदेश में अपन बहन की शादी का कार्ड पर डाला है।

सुखो के पिता बोले- पीएम हमारी बेटी की शादी में तो क्‍या आएंगे, बस बेटी का मान रख दें

सुखो के पिता बोले- पीएम हमारी बेटी की शादी में तो क्‍या आएंगे, बस बेटी का मान रख दें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले अजीत नगर गांव की रहने वाली लड़की पीएम मोदी को सिर्फ शादी में बुलाने के मकसद से पत्र नहीं लिखा है। सुखो रानी ने गांव में स्‍कूल खुलवाने के मकसद पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उनके गांव में अभी सिर्फ 8वीं क्‍लास तक का ही स्‍कूल है। सुखो रानी के पिता बलविंदर सिंह कहते हैं कि उनकी बेटी बड़ी भावुक है। वह चाहती है कि पीएम मोदी गांव में स्‍कूल की व्‍यवस्‍था करवा दें। सुखो रानी ने फरवरी 2017 में भी पीएम मोदी के राम एक पत्र लिखा था। सुखो ने इसे ट्विटर पर डाला था।

'प्रधानमंत्री मोदी जी, प्‍लीज हमारे गांव का नाम बदल दीजिए'

'प्रधानमंत्री मोदी जी, प्‍लीज हमारे गांव का नाम बदल दीजिए'

हरियाणा के फतेहाबाद जिले का गांव अजीतनगर 2016 में भी चर्चा में आया था। उस वक्‍त अजीत नगर का नाम 'गंदा' गांव हुआ करता था। गांव की छात्रा हरप्रीत कौर को इस बात से काफी दिक्‍कत महसूस हुई। उस वक्‍त सातवीं क्‍लास में पढ़ने वाली हरप्रीत कौर ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर लिखा था, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मेरे गांव का नाम 'गंदा' है, किसी को बताते हैं तो बड़ी शर्म आती है। हम जहां भी जाते हैं तो लोग हमारे गांव के नाम की वजह से हमारी बेइज्‍जती करते हैं। प्‍लीज इसे बदल दीजिए।'

बाद में गुरु गोबिंद सिंह के बेटे अजीत के नाम पर रखा गया गांव का नाम

सातवीं की छात्रा का पत्र मिलने के बाद पीएमओ ने हरियाणा सरकार से जरूरी कदम उठाने को कहा था, जिसके बाद राज्‍य सरकार ने गांव का नाम 'गंदा' से बदलकर अजीत नगर कर दिया था। गांव का नया नाम गुरु गोबिंद सिंह के बेटे अजीत सिंह के नाम पर अजीत नगर रखा गया। छात्रा ने गांव का नाम बदलने के साथ ही गांव के स्कूल, पशु अस्पताल, पंचायत घर की चारदीवारी न होने की भी बात लिखी थी। छात्रा की शिकायत पर कार्यवाही को लेकर प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+