स्मार्ट गंगा सिटी की हुई घोषणा, यूपी के 5 शहर शामिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत शनिवार को 10 स्मार्ट गंगा सिटी की घोषणा हुई। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की। उन्होंने उत्तराखंड से ऋषिकेश, मुन्नी की रेती, ढालवाला और हरिद्वार के नाम की घोषणा की।
साथ ही उत्तर प्रदेश से मथुरा,लखनऊ ,कानपुर , बिठूर, इलाहाबाद और वाराणसी शामिल है। बिहार से इस योजना में पटना, झारखण्ड से साहिबगंज और पश्चिम बंगाल से बैरकपुर का भी चयन हुआ।
उमा भारती ने किया संबोधित
कार्यक्रम को उमा भारती ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उमा भारती ने कहा कि 'गंगा सिर्फ आस्था नहीं लोगों की जीवनी, उनके विकास और आर्थिक विकास का साधन है।'
वहीं नमामि गंगे परियोजना के एम डी डॉ. रजत गर्ग ने कहा कि 'कम लागत में सबसे अच्छे तकनीक को लाने के लिये टेक्नोलॉजी न्यूट्रल टेंडर लाये जायेंगे। वहीं हमारा लक्ष्य है कि शहरों का समग्र विकास हो सके।'
उन्होंने कहा कि 'प्रोजेक्ट की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रोजेक्ट दिये जा रहे हैं।'
लोगों की भागीदारी जरूरी
कार्यक्रम को हैदराबाद से संबोधित करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री एम.वैंकेया नायडू ने कहा कि 'इसमें लोगों की भागीदारी जरूरी है।'
कार्यक्रम में 10 शहरों से आए जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने अपने विचार रखे। वहीं वाराणसी के मेयर रामगोपाल मोहले ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बताया गया कि 10 शहरों का हाइब्रिड- एन्युटी मॉडल के प्रथम चरण में चयन हुआ है। 32 शहरों की प्री फेसिबिलिटी स्टडी पूरी गई है साथ ही अगले महीने फिर कुछ शहरों को इस से जोड़ा जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications