छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: CRPF के जवान ने गोली चलाई, 1 की मौत
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के भेंडरवानी मतदान केंद्र पर गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की जद में आए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर मतदान केंद्र पर गड़बड़ी करने पहुंचे थे। id="toptextpromo">वहां
तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान गोली चलाई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रामनिवास ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। घटना स्थल पर जिले के जिलाधिकारी एस.बासवराजू और एसपी पारुल माथुर पहुंच गए हैं। मतदान कुछ समय के लिए बाधित होने के बाद फिर से शुरू हो गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>घटनास्थल
राजधानी रायपुर से पश्चिम लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। दोपहर तक 40 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां एक दशक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस चरण में शेष 72 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान हुआ। 11 नवंबर को प्रथम चरण में 18 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें अधिकांश सीटें नक्सलवाद प्रभावित थीं।











Click it and Unblock the Notifications