पेंसिलवेनिया में जज के कार्यालय के बाहर गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल

वाशिंगटन डीसी। यूएस के पेंसिलवेनिया में जज के कार्यालय के बाहर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग इसमे घायल हो गए हैं। यह घटना पेंसिलवेलना में जज के कार्यालय की बिल्डिंग में हुई है। जिसके बाद घटना की पुष्टि करते हुए पेंसिलवेनिया की स्टेट पुलिस ग्रुप बी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डेनियल शिमशॉक के मैसनटाउन स्थित कार्यालय की बिल्डिंग में गोगलीबारी हुई है, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सीएनएन ने मेयर टोनी पेट्रस के हवाले से कहा कि दो घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि गोलीबारी की वजह से मैसनटाउन की बोरो म्युनिसिपल सेंटर की कांच की दीवारे टूट गई है। घटना के बाद राज्य की पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सुरक्षित कर लिया है और इसे पीले रंग के टेप से घेर दिया है और इस बात की घोषणा की है कि अब यहां किसी भी तरह का खतरा नहीं है।

आपको बता दें दे मैसनटाउन दक्षिणी महाद्वीप पर स्थित है जोकि पिट्सबर्ग से तकरीबन 88.5 किलोमीटर दूर है और वेस्ट वर्जीनिया से 32 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी तक यह साफ ही हो सका है कि इस गोलीबारी के पीछे किसका हाथ था।

इसे भी पढ़ें- पीएम आवास योजना के तहत बने घरों को लेकर हाई कोर्ट ने PM मोदी और सीएम शिवराज को दिया बड़ा झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+