देखते देखते 1.24 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स को पीएमओ ने किया किनारे

हर कोई बेचैन था कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और यूपीए2 ने मनमोहन सिंह के ट्विटर हैंडल को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति क्यों समझ लिया।
इस पर काफी बातें भी हुईं लेकिन इस ट्विटर हैंडल में बदलाव के साथ ही पीएमओ इंडिया की ओर से 1.24 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स को भी एक झटके में उठाकर बाहर फेंक दिया गया।
इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के एक ब्लॉग और एक अमेरिकी वेबसाइट पर दी गई। मनमोहन सिंह ने जनवरी 2012 में अपना ट्विटर हैंडल शुरू किया था और इसके साथ ही उनके साथ करीब लाखों लोग जुड़ गए थे। लेकिन अब यह अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया गया है तो फिर यह फॉलोअर्स भी अब पीएमओ के इस ट्विटर हैंडल के लिए कोई अहमियत नहीं रखते हैं।
नरेंद्र मोदी को अपना नया पीएमओ ट्विटर हैंडल बनाना होगा और लोगों से जुड़ना होगा। हालांकि यह उनके लिए बहुत मुश्किल बात नहीं लग रही है क्योंकि व ह पहले ही ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और ऐसे में अगर वह ट्विटर पर अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल शुरू करेंगे तो जाहिर सी बात है कि लोगो की उत्सुकता भी बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications