Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसान आंदोलन की तरह अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

पिछले दिनों अग्निपथ योजना के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए थे

नई दिल्ली, 23 जून। हरियाणा में खाप पंचायत नेताओं के अलावा कुछ किसान यूनियन के नेता और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि इन बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. 21 जून को ऐसी ही बैठक हरियाणा में जींद में हुई थी. इस बैठक में 70 खाप प्रतिनिधियों की महापंचायत में फैसला लिया गया कि योजना वापस नहीं होगी तो बड़ा आंदोलन होगा. इसी तरह की एक और बैठक हरियाणा के रोहतक में 22 जून को हुई. इस महापंचायत में अलग-अलग प्रदेशों के 30 संगठन इकट्ठा हुए. बताया जा रहा है कि रोहतक की बैठक में किसान आंदोलन की तरह अग्निपथ योजना के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने का फैसला लिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक खाप पंचायत नेताओं और कुछ किसान संघ के प्रतिनिधियों ने हरियाणा में सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना में भाग लेने वाले युवाओं को "सामाजिक रूप से अलग" करने की घोषणा की है. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के नेताओं और इस योजना का समर्थन करने वाले कॉरपोरेट घरानों के "बहिष्कार" की भी घोषणा की है.

बुधवार को रोहतक के सांपला में हुई महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खाप प्रतिनिधियों और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस महापंचायत में छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. खाप नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से कहा कि बैठक में कई फैसले लिए गए जिनमें पहला निर्णय अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करने वालों युवाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेना शामिल है.

Recommended Video

    Agnipath Scheme And Reservation: Retired सैनिकों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी | *News

    अग्निपथ योजना पर नहीं थम रहा नौजवानों का आक्रोश

    खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि 24 जून को जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसे बुधवार की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे मांग को लेकर सौंपा जाएगा.

    बैठक की अध्यक्षता करने वाले धनखड़ खाप के प्रमुख ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा, "हम इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास करेंगे. हम इस योजना का बहिष्कार कर रहे हैं, जिसका मकसद युवाओं को अग्निवीर बनाकर मजदूरों के रूप में काम पर रखना है."

    उन्होंने कहा कि वे उन युवाओं के लिए "बहिष्कार" शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे लेकिन समुदाय ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखेगा.

    हालांकि उन्होंने ऐसे कॉरपोरेट घरानों और नेताओं के लिए "बहिष्कार" का ऐलान किया है जिन्होंने 14 जून को घोषित अग्निपथ योजना का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि लोगों से आग्रह किया जाएगा कि ऐसी कंपनियों के 10 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले उत्पाद नहीं खरीदे.

    खाप नेता 27 जून से योजना के खिलाफ पैदल यात्रा निकालने की भी घोषणा की है.

    केंद्र सरकार और तीनों सेनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यह योजना किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगी और सेना में भर्तियां अब इसी योजना के तहत होगी.

    इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती होगी और उन्हें चार के लिए नौकरी पर रखा जाएगा. जिसके बाद 25 फीसदी कर्मियों को नियमित कैडर में नामांकित किया जाएगा.

    Source: DW

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+