IND VS NZ: टी20 का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कौन? मिचेल सैंटनर या फिर शाकिब अल हसन
मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को जरा भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया था।

क्या न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर अभी टी-20 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं? रांची टी-20 में तूफानी बैटिंग करने वाले डेरिल मिचेल ने सैंटनर के बारे में कहा है. वे अभी दुनिया में सफेद गेंद के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और सौभाग्य है कि वे हमारी टीम का हिस्सा हैं। मिचेल ने आखिर ऐसा क्यों कहा ? दरअसल सैंटनर ने रांची टी-20 में ऐसी धारदार गेंदबाजी की कि भारतीय बल्लेबाजी की कमर टूट गयी। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 11 रन दिये और 2 विकेट लिये। उन्होंने इनफॉर्म बैटर शुभमन गिल और दीपक हुड्डा को आट किया। लेकिन क्या एक मैच के आधार पर सैंटनर को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कहा जा सकता है?
सैंटनर के 81 और शाकिबल हसन के 128 विकेट
मिचेल सैंटनर ने 81 टी-20 में 91 विकेट लिये हैं। टी-20 में विकेट के साथ-साथ गेंदबाज की इकोनॉमी का भी आंकलन किया जाता है। मतलब गेंदबाज औसतन एक ओवर में कितने रन खर्च करता हैं ? इससे पता चलता है कि वह कितना किफायती या कितना खर्चीला है। सैंटनर की इकोनॉमी 7.05 है। अब जरा दुनिया के प्रमुख स्पिनरों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं ताकि सैंटनर की वास्तविक स्थिति को समझा जा सके। अभी जो स्पिनर टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं उनमें बांग्लादेश के शाकिबल हसन पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 109 टी-20 खेल कर 128 विकेट लिये हैं। उनकी इकोनॉमी 6.86 है। शाकिबल हसन सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अभी विश्व में दूसरे नम्बर पर हैं। सबसे बड़ी बात ये कि वे बैटिंग भी लाजवाब करते हैं। वे इस प्रारूप में 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिहाज से शाकिबल हसन को सबसे मूल्यवान और प्रभावशाली खिलाड़ी माना जा सकता है।
राशिद खान भी हैं बेहतर
विकेट और इकोनॉमी के लिहाज से अफगानिस्तान के राशिद खान का प्रदर्शन टी-20 में सर्वश्रेष्ठ है। राशिद ने केवल 74 टी-20 में 122 विकेट लिये हैं। इनकी इकोनॉमी के सामने दुनिया का कोई स्पिनर नहीं टिकता। राशिद की इकोनॉमी 6.25 है जो विश्व में सबसे कम है। यानी वे विकेट चटकाने में तो अव्वल हैं ही रन भी बहुत कम खर्च करते हैं। अभी जो गेंदबाज (पूर्ण सदस्य देश) टी-20 खेल रहे हैं और कम से कम 45 विकेट ले चुके हैं उनमें पांच गेंदबाज ऐसे हैं जिनकी इकोनॉमी 7 से कम है। शाकिबल हसन, राशिद खान, वानेंदु हसरंगा, एडम जम्पा और कुलदीप यादव। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर टी-20 में क्रमश: 112 और 91 विकेट ले चुके हैं लेकिन उनकी इकोनॉमी 7 से अधिक है। यानी ये दोनों उपरोक्त पांच प्रमुख स्पिनरों की तुलना में खर्चीले गेंदबाज हैं।
चहल vs कुलदीप
भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल स्पिनर युजवेन्द्र चहल हैं। लेकिन हाल के दिनों में उनकी गेंदबाजी कुछ ढीली हो गयी है जिसकी वजह से उनकी गेंदों पर खूब रन बन रहे हैं। रन लुटाने के कारण ही उनकी इकोनोमी 7 से ऊपर चली गयी है। वर्ना पहले उनकी गेंदबाजी का सिक्का चलता था। चहल ने 74 टी-20 में 7.05 की इकोनॉमी से 90 विकेट लिये हैं। उन्होंने भुनेश्वर कुमार के सर्वाधिक विकेट (90) के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की है। भुवनेश्वर और आर अश्विन की इकोनॉमी 7 से नीचे है। लेकिन अब ये भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी-20 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन चहल से बेहतर माना जा सकता है। कुलदीप ने 26 टी-20 में 45 विकेट लिये हैं और उनकी इकोनॉमी भी 7 से कम है। किफायती गेंदबाजी के मामले में उनसे आगे सिर्फ राशिद खान और वानेंदु हसरंगा ही हैं। श्रीलंका के हसरंगा ने 55 टी-20 में 6.80 की इकोनॉमी से 89 विकेट लिये हैं।
आइसीसी टी-20 रैंकिंग में राशिद टॉप स्पिनर
अगर आइसीसी की टी-20 बॉलर रैंकिंग की बात करें तो राशिद खान पहले पायदान पर हैं। वानेंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर आदिल रशीद हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी छठे, ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा सातवें, अफगानिस्तान के मुजीबुर रहमान आठवें और श्रीलंका के महीश दीक्षाना दसवें स्थान पर हैं। इस सूची में सैंटनर 11वें पायदान पर हैं। यानी सैंटनर का वरीयता क्रम बहुत नीचे है। पहले कहा जाता था कि टी-20 में स्पिनरों का कोई भविष्य नहीं है। लेकिन जल्द ही यह अवधारण गलत साबित हो गयी। आसीसी टी-20 के टॉप बॉलरों की लिस्ट में स्पिनरों का ही बोलबाला है। टॉप टेन में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज ही जगह बना पाये हैं- जोश हेजलवुड, सैम करन और एनरिक नोर्जे।
सैंटनर बेहतरीन फिंगर स्पिनर
ये सही है कि सैंटनर ने रांची टी-20 में एक यादगार स्पेल डाला। सूर्य कुमार यादव टी-20 के बादशाह हैं। वे किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हैं। लेकिन सैंटनर ने उन्हें मेडन ओवर फेंक कर सबको हैरत में डाल दिया। वह भी पावर प्ले में। जाहिर उनकी गेंदों में दम था तभी सूर्या कुछ नहीं कर पाये। अभी टी-20 में रिस्ट स्पिनरों का बोलबाला है। लेकिन सैंटनर फिंगर स्पिनर हैं और उन्होंने इस खूबी के बल पर ही कामयाबी पायी है। वे चहलकदमी करते हुए बॉलिंग क्रीज पर आते हैं। गेंद रीलीज करने के पहले कुछ रुक जाते हैं जिससे वे बल्लेबाज पर आखिरी वक्त तक नजर रख पाते हैं। टी-20 में पावर प्ले हो या बीच के ओवर, उनकी गेंद पर रन बनान मुश्किल हो जाता है। वे बैटिंग भी अच्छी खासी कर लेते हैं। छक्का मारने में माहिर हैं। यहां तक कि वे टेस्ट मैच में सेंचुरी मार चुके हैं। 2019 में सैंटनर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 126 रनों की पारी खेली थी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications