आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में YSR कांग्रेस की जबरदस्त जीत, 90 फीसदी सीटों पर विजय
हैदराबाद, 20 सितंबर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली युवाजन श्रमिक रायथु कांग्रेस ने निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। वाईएसआर कांग्रेस ने जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (ZPTC) में तकरीबन 90 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (MPTC) में वाईएसआर कांग्रेस ने तकरीबन 99 फीसदी सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। मई 2019 में सत्ता में आने के बाद वाईएसआर कांग्रेस लगातार विधानसभा, लोकसभा, निकाय, जिला पंचायत केचुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज कर रही है।

जिला और मंडल निकाय के चुनाव अप्रैल माह में हुए थे, जिसके बाद मतों की गणना रविवार को हई। इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वह चुनावों के नतीजो की घोषणा करें। चुनावों के नतीजों की घोषणा के लिए विपक्षी दलों ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह निर्देश दिया था। जिला परिषद की 660 सीटों में से 500 सीटों के नतीजे घोषित किया जा चुका है। जबकि 10047 मंडल परिषद की सीटों में से 8500 सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं तेलुगू देशम पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और जन सेना ने कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications