पुरुष बनकर लड़कियों का यौन शोषण करती थी महिला, सेक्स टॉयज से भरा बैग बरामद

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 47 साल के एक शख्स ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, शख्य की पत्नी पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप था, पुलिस ने महिला के घर पर छापा मारा तो उसके पति ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय एक लड़की ने प्रकासम जिले के एसपी सिद्धार्थ कौशल को एक शिकायत दी कि कृष्ण किशोर रेड्डी नाम के शख्स ने उसका यौन शौषण किया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कृष्ण किशोर वास्तव में पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला है। उसने छोटे बाल करा रखे थे और पुरुष का रूप धारण करके सेक्स टॉय का इस्तेमाल कर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती थी।

सेक्स टॉय से भरा बैग बरामद

सेक्स टॉय से भरा बैग बरामद

पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की तो सेक्स टॉयज से भरा एक बैग बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के पति से पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा और भागकर तीसरी मंजिल के मकान की छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला ने की थी तीसरी शादी

महिला ने की थी तीसरी शादी

डीएसपी बी रवि चंद्र के मुताबिक, आरोपी महिला ने दो बार शादी कर रखी थी। 2016 में अपना गांव छोड़ दिया था और ओंगोल आकर 47 वर्षीय एक शख्स से शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने छोटे बाल करा रखे थे और वह पुरुषों के कपड़े पहनती थी। महिला पहले नाबालिग लड़कियों से अपनी पहचान बनाती थी, फिर उनका शारीरिक शोषण करती थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

बता दें, महिला ने अपने पति के साथ-साथ ही 17 वर्षीय पीड़िता के साथ एक ही बिल्डिंग में रहने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने 28 वर्षीय अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस नाबालिग की फर्जी शादी कराकर अपने घर पर रखने का प्लान किया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+