हैदराबाद: कुत्ते के पिल्लों को जिंदा जलाया, वीडियो हुआ वायरल
नयी दिल्ली। हैदराबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वाकया सामने आया है। एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुत्ते के तीन पिल्लों को जिंदा जलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के कुत्ते के तीन बच्चों को बांधकर ले जा रहे हैं। लड़के पहले पिल्लों के पैर बांधकर ले जा रहे हैं। उसके बाद उन लड़कों ने घास के भूसे पर रख उसमें आग लगा देते हैं। कुत्ते का बच्चा निकलकर भागने की कोशिश करता है लेकिन वहां खड़ा एक लड़का उसको लकड़ी से उठाकर फिर आग में डाल देता है। कुत्ते का बच्चा भाग ना सके इसके लिए वो उसे लकड़ी से दबा देता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों की नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications