किडनी बेचवाने के नाम पर नर्सिंग छात्रा से ठगी, फर्जी एड्रेस देकर ठगों ने ऐठ लिए 16 लाख
हैदराबाद की एक नर्सिंग छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है। किडनी बेचवाने का झांसा देकर ठगों ने 16 लाख रुपए नर्सिंग छात्रा से ऐठ लिए।

हैदराबाद में किडनी बेचने के नाम पर एक नर्सिंग छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुंटूर की रहने वाली हैदराबाद की एक नर्सिंग छात्रा ने सोमवार को स्पंदना कार्यक्रम के दौरान गुंटूर पुलिस से संपर्क कर कहा कि साइबर ठगों ने उसे 16 लाख रुपए ऐठ लिए। क्योंकि उसने अपने पिता के खाते से 2 लाख रुपए निकाले थे और वो पैसे वापस करने के लिए अपनी किडनी बेचने की कोशिश की थी।
पुलिस शिकायत में छात्रा ने कहा कि जब उसने जब उसने अपनी किडनी बेचने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उसे 3 करोड़ रुपए देने की पेशकश की। हालांकि, उन्होंने टैक्स और पुलिस सत्यापन के लिए लड़की से 16 लाख रुपए मांगे। साथ ही छात्रा ने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रवीण राज नामक एक शख्स से मिली थी।
उसने छात्रा से कहा था कि 50 प्रतिशत भुगतान ऑपरेशन के दौरान किया जाएगा। जबकि 50 प्रतिशत भुगतान ऑपरेशन के बाद किया जाएगा। छात्रा के मुताबिक उन्होंने इसके लिए सिटी बैंक में एक खाता खुलवाया और इसमें 3 करोड़ रुपए भेज दिए। वहीं, छात्रा ने जब 16 लाख रुपए वेरिफिकेशन के पेमेंट कर दिया तो उसने अपना पैसा मांगा। इस पर ठगों ने कहा कि उसे पेमेंट के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा। ठगों ने छात्रा को दिल्ली का एक फर्जी एड्रेस भी दिया था।
पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने अपना एक एटीएम कार्ड बेटी को दिया था। इस एटीएम कार्ड से नवंबर में कैश निकाला गया था। हालांकि, जब उन्होंने बेटी से वापस घर आने को कहा तो वह हॉस्टल छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो छात्रा एनटीआर जिले के जगय्यापेटा में अपनी एक दोस्त के घर पर मिली। आपको बता दें कि किडनी बेचवाने के नाम पर यह कोई पहला ठगी का मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामला आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Shahdol News : बॉलीवुड मूवी में लीड रोल दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फिल्म निर्देशक मुंबई से गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications