Shahdol News : बॉलीवुड मूवी में लीड रोल दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फिल्म निर्देशक मुंबई से गिरफ्तार

शहडोल की एक युवती से मुंबई निवासी मनीष छेड़ा ने मूवी में लीड रोल दिलाने के नाम 10 लाख रुपए ठग लिए। जब लड़की को धोखे का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Kotwali Police Station Shahdol

Shahdol News : जिले के कोतवाली थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बॉलीवुड पिक्चर में हीरोइन का रोल देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल में आकर मूवी में रोल देने के नाम पर ठगी करते हुए जालसाज ने 10 लाख रुपये ठगे थे।

शहडोल में झूठा सेट लगाकर ठगे रुपए

मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी की घटना श्वेता शर्मा से साथ हुई। श्वेता शर्मा सिंधी गुरुद्वारा के पास कोतमा जिला अनूपपुर की रहने वाली हैं। श्वेता ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के यहां शिकायत की थी कि मुंबई में रहने वाले मनीष छेड़ा नामक युवक ने स्वयं को फिल्म निर्देशक बताकर बॉलीवुड की मूवी में हीरोइन का रोल देने का झांसा देकर शहडोल आकर विराट मंदिर में पिक्चर का झूठा सेट लगाकर उसके साथ बैंक अकाउंट और नकदी से कुल 10 लाख रुपए ठग लिए। जब इसकी पूरी भनक लगी तो वह फ्रॉड निकला। मनीष ने उसके शाथ धोखेबाजी की इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में कर दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना कोतवाली जिला शहडोल में मामला दर्ज करके जांच में लिया गया था।

मुंबई में हुआ गिरफ्तार

मामले की विवेचना के दौरान फरियादी के आरोपी के बैंक में लेन देन के आधार पर आरोपी मनीष छेड़ा निवासी मुंबई जो कि मुंबई का मूल निवासी है उसके यूको बैंक ऑफ इंडिया के बोरीवली शाखा के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज किया गया। इसके अलावा नगद लेनदेन में अन्य साबुत एकत्र किए गए। जिसमें आरोपी मनीष छेड़ा का शहडोल आकर रुका और विराट मंदिर में लगाए गए मूवी सेटअप पुष्टि होना सही पाया गया था। पुलिस थाना कोतवाली आरोपी को थाने में उपस्थित होने हेतु निर्देशित कर रही थी। इसके बावजूद वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल और पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई थी और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विशेष टीम को मुंबई रवाना किया गया जहां आरोपी मनीष छेड़ा जिसकी उम्र 49 वर्ष है। उसे बोरीवली वेस्ट मुंबई से पकड़ कर पूछताछ की गई। जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+