आंध्र प्रदेश में घर में घुसे आतंकवादी, मुठभेड़ में 1 इंसपेक्टर शहीद

पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक इसंपेक्टर शहीद हो गए जबकि पु लिस ने दो आतंकवादियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आतंकियों के नाम बिलाल इस्माइल और पन्ना मलिक बताया जा रहा है। जिस घर में ये आतंकी छिपे हुए उसमें एक महिला और दो बच्चे थे।
दरअसल पुलिस की गिरफ्त में आए संदिग्ध फखरूद्दीन ने इन आतंकियों के घर में छुपे होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने पुट्टुर शहर में उस घर में छापेमारी की। पुलिस के छापा मारने पर आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में इंस्पेक्टर रमेश शहीद हो गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications