'टी राजा जहां भी दिखे उसे बुरी तरह पीटना है', तेलंगाना कांग्रेस के नेता ने मुस्लिमों से की अपील
हैदराबाद, अगस्त 24। तेलंगाना में बीजेपी से निलंबित किए गए विधायक टी राजा सिंह के बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर मुस्लिम समाज में टी राजा सिंह के खिलाफ जबरदस्त रोष है। वहीं विपक्षी पार्टियां इस मामले को भुनाने में लगी हैं। तेलंगाना कांग्रेस के नेता फिरोज खान ने इस पूरे मामले को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं तेलंगाना के हर मुसलमान से कहना चाहता हूं कि अगर टी राजा कहीं भी दिखे तो उसे बुरी तरह से पीटना है।

टी राजा के लिए कानून को ले लें हाथ में
फिरोज खान ने एक वीडियो रिलीज कर कहा है कि मैं अपने मुस्लिम भाईयों से यह अपील करना चाहता हूं कि कानून को अपने हाथ में लें और टी राजा के खिलाफ मोर्चा खोल दें और अगर वो कहीं नजर आता है तो उसे बुरी तरह से पीटें। फिरोज खान ने कहा है कि टी राजा के बयान की वजह से ही हैदराबाद में हिंसक घटनाएं हो रही हैं, टी राजा ने ध्रुवीकरण का काम किया है, उन्हें या तो अपने बयान को लेकर माफी मांग लेनी चाहिए, नहीं तो उनका हाल बहत बुरा हो जाएगा।
फिरोज खान ने कहा है कि टी राजा सिंह ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहते हैं। उसे जेल में डाल दो। राजा सिंह को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। पैगंबर हमारे हीरो हैं। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं हैदराबाद के हर मुसलमान से कहना चाहूंगा कि आप उसे जहां भी देखें तो उसे बुरी तरह से पीटना। फिरोज खान ने कहा कि हम एकबार नहीं बल्कि कई बार कानून हाथ में ले सकते हैं।
आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में टी राज सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बीजेपी ने पहले ही निलंबित कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की कस्टडी में भेजा गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई। टी राजा को जमानत मिलने का जबरदस्त विरोध हुआ।












Click it and Unblock the Notifications