PM के बैनर 'गायब', केंद्रीय मंत्री भड़के, तेलंगाना के मंत्री ने पूछा- दूसरे राज्यों में KCR की फोटो क्यों नहीं

तेलंगाना में पीएम मोदी के बैनर न लगाने पर दो केंद्रीय मंत्रियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को गलतियों को सुधारने का निर्देश भी दिया। तेलंगाना सरकार में मंत्री ने पलटवार किया। telangana pm modi banner minister

हैदराबाद, 04 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर तेलंगाना के कुछ केंद्रों से गायब देखने के बाद दो केंद्रीय मंत्रियों ने नाराजगी जताई। तेलंगाना दौरे पर पहुंचे भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कोविड टीकाकरण केंद्र पर पीएम मोदी का पोस्टर नहीं लगाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों और अधिकारियों को गलती सुधारने का निर्देश भी दिया। दूसरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राशन वितरण केंद्र पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं दिखने पर नाराजगी जताई। दोनों केंद्रीय मंत्रियों की मांग पर तेलंगाना सरकार में मंत्री हरीश राव ने कहा कि पहले कभी किसी भी केंद्रीय मंत्री ने ऐसी डिमांड नहीं रखी होगी।

पीएम मोदी के फ्लेक्स बोर्ड लगाने की मांग

पीएम मोदी के फ्लेक्स बोर्ड लगाने की मांग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेलंगाना के ज़हीराबाद में बांसवाड़ा शहर के बिरकूर गांव में राशन की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम मोदी का बैनर न होने पर सवाल खड़े कए। राशन की दुकानों के अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य में हर पीडीएस राशन की दुकान पर पीएम मोदी के फ्लेक्स बोर्ड लगाने की मांग की।

कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से फटकार

कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से फटकार

वित्त मंत्री सीतारमण ने तेलंगाना के कामारेड्डी में राशन की दुकानों का दौरा करने के बाद राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं होने पर एक कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई उचित मूल्य की दुकानों पर पीएम मोदी के फ्लेक्स को रखने की कोशिश करता है, या तो उसे हटा दिया जाता है या फाड़ दिया जाता है।

वित्त मंत्री ने बताई जिला प्रशासक की जिम्मेदारी

वित्त मंत्री ने बताई जिला प्रशासक की जिम्मेदारी

सीतारमण ने कहा, "जिला प्रशासक के रूप में आप यह सुनिश्चित करेंगे कि फ्लेक्स बोर्ड हटाया नहीं जाएगा, उन्हें फाड़ा नहीं जाएगा, पोस्टर प्रभावित नहीं होगा।" वित्त मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, अगर कोई बैनर नहीं होने की सूचना मिली, तो वे इस जगह पर फिर से आएंगी। तेलंगाना भाजपा ने हैशटैग #ParliamentPravasYojana के साथ कई वीडियो फोटो ट्वीट किए हैं।

कलेक्टर को वित्त मंत्री की फटकार- नीचे देखें वीडियो

IAS अधिकारी को पैसों की जानकारी नहीं

तेलंगाना भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री और कलेक्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी को यह भी नहीं पता था कि केंद्र ₹35 किलो चावल में से ₹28 प्रदान करता है। लाभार्थियों को ₹ 1 की दर से चावल मिलता है। राज्य सरकार ₹6 देती है। कलेक्टर ने कथित तौर पर वित्त मंत्री को बताया कि राज्य सरकार का हिस्सा ₹34 है।

वित्त मंत्री कलेक्टर के जवाब से असंतुष्ट

वित्त मंत्री कलेक्टर के जवाब से असंतुष्ट

कलेक्टर के जवाब से असंतुष्ट दिखीं वित्त मंत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तेलुगू भाषा में कहा, क्षमा करें ! आप तेलंगाना कैडर से संबंधित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं ... आप मुझे बता रहे हैं कि राज्य 34 रुपये दे रहा है ? उन्होंने कलेक्टर से सवाल किया कि क्या वह अपने उत्तर के बारे में दोबारा सोचना चाहते हैं ? दूसरी ओर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने भी कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पीएम मोदी की तस्वीर न होने पर आपत्ति जताई।

कोरोना वैक्सीन सेंटर पर पीएम की तस्वीर नहीं

कोरोना वैक्सीन सेंटर पर पीएम की तस्वीर नहीं

तेलंगाना के एक कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पीएम मोदी की तस्वीर न देखकर भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने भी अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर को अप्रूव कर चुका है, ऐसे में केंद्र की स्कीम के तहत चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान और वैक्सीनेशन सेंटर पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं होना गलत है।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टरों पर भड़के, नीचे देखें वीडियो--

मंत्री की दलील- कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी

महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉक्टरों को नसीहत दी और कहा कि आप कानून के तहत सरकारी कर्मचारी हैं। ऐसी गलती स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपने हाथों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर दिखाया की इस पर पीएम मोदी की फोटो लगी है। कोरोना टीकाकरण केंद्र की पहल पर हो रहा है। ऐसे में पोस्टर नदारद रहना गंभीर मामला है।

इससे पहले कोई इस स्तर तक नहीं गिरा

इससे पहले कोई इस स्तर तक नहीं गिरा

केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नाराजगी की खबरों के बाद तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार किया। मंत्री हरीश राव ने कहा कि पहले कभी किसी भी केंद्रीय मंत्री ने ऐसी डिमांड नहीं रखी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर वाली डिमांड पर हरीश राव ने सीतारमण पर "प्रधानमंत्री के स्तर को नीचे गिराने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि केंद्रीय मंत्री अपने स्तर को क्यों गिराते रहते हैं ? जब वह राशन की दुकानों पर पीएम की तस्वीरें नहीं होने की बात कर रही हैं, तो वह प्रधानमंत्री के स्तर को नीचे गिरा रही हैं। यह देश की पहली सरकार नहीं है। इससे पहले इसके अलावा, कई सरकारों ने शासन किया है, लेकिन इससे पहले कभी कोई इस स्तर तक नहीं गिरा।

कितना पैसा देता है तेलंगाना

कितना पैसा देता है तेलंगाना

भारत की अर्थव्यवस्था में तेलंगाना के योगदान को रेखांकित कर राव ने दावा किया कि आर्थिक योगदान के मामले में तेलंगाना शीर्ष राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा, वित्त मंत्री ऐसा कह रही हैं जैसे केंद्र सरकार ही राज्य को मुफ्त चावल दे रही है। केंद्र मुश्किल से 50 से 55 प्रतिशत फंड देता है। शेष 45 परसेंट केवल राज्य वहन करता है। तेलंगाना सरकार ₹ 3,610 करोड़ खर्च करती है।

दूसरे राज्यों में CM केसीआर की तस्वीरें क्यों नही ?

दूसरे राज्यों में CM केसीआर की तस्वीरें क्यों नही ?

हरीश राव ने कहा, तेलंगाना उन पांच/छह राज्यों में से है जो भारत की आर्थिक रूप से देखभाल करता है। उन्होंने कहा, हमने देश के लिए अतिरिक्त 1,70,000 करोड़ खर्च किए हैं। राव ने तीखा सवाल किया और पूछा, केंद्र सरकार हमारे मुख्यमंत्री केसीआर की तस्वीर दूसरे राज्यों में क्यों नहीं लगवाती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+