तेलंगान शहीद स्मारक स्टेनलेस स्टील की दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होगी
हैदराबाद। लुंबिनी पार्क के बगल में 3.26 एकड़ भूमि में बन रहा तेलंगाना शहीद स्मारक तैयार होने के बाद "निर्बाध स्टेनलेस स्टील से निर्मित दुनिया की सबसे बड़ी इमारत" होगी। मूर्तिकार एम वेंकट रमन रेड्डी ने दावा किया है।

रमन रेड्डी ने बताया "किसी भी धर्म या संस्कृति को लें, वे या तो दीया, मोमबत्ती, मशाल या कुछ और रखते हैं जिसमें एक लौ के जरिए दिवंगत को याद किया जाता है। दीपावली के पर्व के दौरान मुझे कुछ ऐसा बनाने का विचार आया, जो दीया जैसा दिखता है, ताकि यह शहीद हुए लोगों को एक वास्तविक श्रद्धांजलि हो सके।"
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तुरंत उन्हें इस स्मारक के डिजाइन के लिए मंजूरी दे दी थी। इस स्मारक संरचना का डिजाइन, जो प्रसिद्ध ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर द्वारा डिजाइन किए गए शिकागो में सार्वजनिक संरचना क्लाउड गेट से भी प्रेरित है। स्मारक के दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है।
स्मारक का मुख्य ढांचा 85,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बनी है, जबकि स्मारक परिसर का कुल निर्मित क्षेत्र 2,85,000 वर्ग फुट है। मुख्य ढांचे की ऊंचाई 48 मीटर, चौड़ाई 45 मीटर और गहराई 28 मीटर है। मुख्य ढांचे के बाहर भूनिर्माण, बागवानी किया जाएगा। स्मारक के मुख्य द्वार पर आने वालों के स्वागत के लिए एक फव्वारा और एक सीढ़ी बनाई जाएगी।
तेलंगाना राज्य आंदोलन पर संग्रहालय
स्मारक की लॉबी में प्रवेश करते ही वहाँ एक संग्रहालय है जो 1969 के आंदोलन में तेलंगाना आंदोलन की विभिन्न घटनाओं और 2000 के दशक में राज्य का दर्जा हासिल होने तक आंदोलन को चित्रों में उकेरा गया है।
एक मिनी थिएटर है, जहां दर्शकों को 12-15 मिनट का वीडियो दिखाया जाएगा कि तेलंगाना आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। थिएटर में एक साथ 100 लोग बैठ सकते हैं।
पहली मंजिल में एक शानदार कन्वेंशन हॉल है, जिसे 750 व्यक्तियों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैठकें हो सकती हैं। यह स्मारक के लिए आय का माध्यम होगा जिसका उपयोग परिसर के रखरखाव के लिए किया जाएगा।
गर्मी से रहेगी बेअसर
इस स्मारक की खासियत है कि इसमें जलने वाली लौ 180 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं का सामना कर सकती है। इन्सुलेशन सुनिश्चित करने के लिए संरचना के अंदर गोलाकार दीवार पर पॉलीयूरेथेन फोम सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, ताकि स्टील संरचना से उत्पन्न गर्मी को नियंत्रित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications