Telangana Election: तेलंगाना में कांग्रेस को मिला तेलंगाना जन समिति का समर्थन, साथ लड़ेंगे चुनाव

Telangana Polls: तेलंगाना चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुकी कांग्रेस पार्टी को अब क्षेत्रिय दलों का भी समर्थन मिलता जा रहा है। भारत राष्ट्र समिति और बीजेपी से खुलकर हमला कर रही कांग्रेस पार्टी को चुनावों में तेलंगाना जन समिति दल का समर्थन मिल गया है।

राज्य में होने जा रहे 119 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए तेलंगाना जन समिति ने कांग्रेस का समर्थन किया है। पार्टी ने सोमवार को हैदराबाद में अपने अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के बीच एक बैठक के बाद कांग्रेस को समर्थन देने के अपने फैसले की ऐलान किया है।

Telangana Election 2023

इससे पहले तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के नेता एम. कोदंडराम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की, साथ ही 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

बता दें कि टीजेएस अध्यक्ष प्रोफेसर कोदंडराम ने करीमनगर के वी पार्क में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। साथ ही कांग्रेस के साथ मिलकर टीजेएस के चुनाव लड़ने का इरादा व्यक्त किया।

इन जिलों में टीजेएस की पकड़

इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस और कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि बीआरएस शासन को सत्ता से बाहर करने के उद्देश्य से बनी तेलंगाना जन समिति पार्टी राज्य के मुथोल, एल्लारेड्डी, कोरुटला और जहीराबाद जैसे निर्वाचन क्षेत्रों पर पकड़ बनाए हुए हैं। जहां कांग्रेस को पारंपरिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

वामपंथी दलों के साथ गठबंधन पर भी चर्चा

हालांकि अभी कांग्रेस के साथ समर्थन के ऐलान के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों - वामपंथी दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है। खबरों के अनुसाप औपचारिक गठबंधन पर मुहर लगना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+