तेलंगानाः पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो पिता ने तीनों बेटियों को तालाब में डुबोकर मार दिया

कामारेड्डी। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा मंडल के ताड्कोल में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों को तलाब में डुबोकर मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह हैरान रह गया। बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले पिता का नाम फयाज है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को घर से लापता तीन बहनों की लाश शुक्रवार को स्थानीय राजाराम दुब्बा तालाब में लाशें मिलीं।

telangana father did murder of his three daughter

तीनों की शिनाख्त दस वर्षीय आपिया, 9 वर्षीय महीन और सात वर्षीय जिया के रूप में हुई है। तीनों बहनों की लाशें शुक्रवार सुबह तालाब में तैरती दिखीं। गांव के लोगों और पुलिस को शक है कि पारिवारिक कलह के चलते फायन ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हैरान कर देने वाली घटना तब सामने आई जब तीन लड़कियों के शव, जो अपने माता-पिता की लड़ाई के बाद गायब थे उनको गांव की झील से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब खरीदने के लिए उसकी पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच गुरुवार को काफी झगड़ा हुआ उसके बाद तीनों बच्चियां घर से गायब हो गईं। पुलिस ने तीन लड़कियों के शवों को बरामद कर लिया । हत्यारोपित फैयाज को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक दामोदर रेड्डी ने कहा कि फ़ैयाज़ एक शराबी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। वह जुआ भी खेलता था। हादसे से पूरा गांव हैरत में पड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+