बैठक के बाद चंद्रशेखर राव और उद्धव ठाकरे ने खिंचाई फोटो, एक्टर प्रकाश राज और संजय राउत भी रहे मौजूद
सत्ताधारी टीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के लिए हैदराबाद से मुंबई के लिए निकल चुके हैं.
हैदराबाद, 20 फरवरी। भाजपा की मोर्चाबंदी के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बैठक समाप्त होने के बाद एक फोटो खिंचाई। इस फोटो में उद्धव ठाकरे और केसीआर के अलावा संजय राउत और एक्टर प्रकाश राज भी दिखाई दिए। यह तस्वीर मात्र एक तस्वीर नहीं बल्कि भाजपा को इस बात का संदेश की है कि अब वो दिन दूर नहीं जब तमाम विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ इसी तरह एक साथ एक ही मंच पर दिखाई देंगी।

बता दें कि आज सत्ताधारी टीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के लिए हैदराबाद से मुंबई पहुंचे। तीनों नेताओं की यह मुलाकात भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनके अभियान के हिस्से के रूप में मानी जा रही है।
2024 में भाजपा को घेरने की है तैयारी
टीआरएस के सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मुलाकात उद्धव ठाकरे के घर ही होगी, इसके अलावा दोपहर का भोजन भी दोनों साथ में ही करेंगे। इसके बाद उद्धव ठाकरे और केसीआर राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शरद पवार के घर जाएंगे। मुलाकात के बाद राव शाम को ही हैदराबाद वापस लौटेंगे। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने पिछले हफ्ते केसीआर से फोन पर बात की थी और उन्हें मुंबई आने का न्योता दिया था। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए ठाकरे ने राव की लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राव से मुलाकात के बाद ही भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Photos:'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग लिए सात फेरे, दूल्हे के लिए शादी में गाया गाना
भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का अभियान तेज
जनविरोधी राजनीति के लिए भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने के राव के प्रयासों की सराहना करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कि देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए राव से सही समय पर आवाज उठाई है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दर सेक्युलर के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने राव से बात कर उन्हें समर्थन देने की बात कही थी। इसके बाद राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरु आकर उनसे मुलाकात करेंगे और मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पिछले कई दिनों से भाजपा पर हमलावर हैं केसीआर
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि भाजपा के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए वह जल्द ही महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा के खिलाफ केसीआर को समर्थन देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications