Telangana CM KCR AIG Hospitals में भर्ती कराए गए, पेट में दर्द के बाद अल्सर की शिकायत, जानिए कैसी है तबीयत
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में दर्द की कंप्लेन के बाद उन्हें एआईजी अस्पताल हैदराबाद में भर्ती कराया गया। जानिए कैसी है सीएम की तबीयत

Telangana CM KCR AIG Hospitals: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को पेट में बहुत तेज दर्द की तकलीफ के बाद रविवार सुबह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री को पेट में एक छोटा सा अल्सर हो गया है और इलाज शुरू कर दिया गया है। एआईजी अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सीएम की सेहत से जुड़े अन्य सभी पैरामीटर सामान्य हैं।
तेलंगाना में बिगड़ी सेहत, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम के चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, हंस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल लाया गया, साथ में खुद मुख्यमंत्री भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे
हंसइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम के चंद्रशेखर राव की पत्नी शोभा को रविवार दोपहर हल्की तबीयत खराब होने के बाद गचीबोवली के एआईजी अस्पताल ले जाया गया। केसीआर उनके साथ थे। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि अभी तक उनकी बीमारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सेहत की अपडेट पूछी
सूत्रों के अनुसार, शोभा के लिए चिंता और समर्थन दिखाते हुए, परिवार के सभी सदस्यों ने उसके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया।
जांच एजेंसियों के प्रेशर में बिगड़ी तबीयत
इससे पहले सीएम की बेटी और तेलंगाना में एमएलसी के कविता ने प्रगति भवन में सीएम केसीआर के साथ मंत्रियों केटी रामा राव और हरीश राव से मुलाकात की। चर्चा ईडी की जांच में चल रही जांच पर केंद्रित थी, जिसमें 16 मार्च को भी कविता को पेश होना है। हंस की रिपोर्ट के अनुसार बैठक के तुरंत बाद, शोभा बीमार पड़ गईं।












Click it and Unblock the Notifications