तेलंगाना: टिकट मिलने पर टी राजा ने जताया PM मोदी-शाह का आभार, कहा- देशद्रोहियों को दूंगा जवाब

तेलंगाना में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम राजा सिंह का है। एक विवादित बयान की वजह से काफी वक्त पहले पार्टी ने उनको निलंबित कर दिया था, लेकिन उनका निलंबन रद्द कर उन्हें गोशामहल से उम्मीदवार बनाया गया है। अब मामले में राजा सिंह की प्रतिक्रिया आई है।

मीडिया से बात करते हुए राजा सिंह ने कहा कि सबसे पहले मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, राज्य बीजेपी प्रमुख जी. किशन रेड्डी को धन्यवाद देना चाहूंगा। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। पार्टी को पता था कि मेरी टिप्पणियों में कुछ भी गलत नहीं था, इस वजह से मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया। मुझे ये भी पता चला कि मुझे गोशामहल से मैदान में उतारा गया है, इसलिए मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं।

BJP

उन्होंने आगे कहा कि गोशामहल विधानसभा क्षेत्र हैदराबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां के सांसद असदुद्दीन ओवैसी हैं, जो राष्ट्रविरोधी हैं। मैं यहां से विधायक हूं और मैंने उनके एक आदमी को हराया है। असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम वोट कांग्रेस को बेचते थे। अब वो बीआरएस को वोट बेचते हैं। वो एक बिजनेसमैन हैं। आने वाले समय में मैं यहां से जीतकर रहूंगा और देशद्रोहियों को जवाब दूंगा।

क्यों हुए थे निलंबित?
दरअसल पिछले साल राजा सिंह ने पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर अगस्त 2022 में उनको निलंबित कर दिया गया। वो तेलंगाना में बीजेपी के इकलौते विधायक हैं। हालांकि शनिवार को उनका निलंबन रद्द कर दिया गया। इसके बाद उनको टिकट मिला।

52 उम्मीदवारों का ऐलान
आपको बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 सीटें है, जिसमें बीजेपी ने 52 उम्मीदवारों का ऐलान किया। वहां पर 30 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+