तेलंगाना सरकार बनाएगी इको टूरिज्म सर्किट, केंद्र को भेजा 473 करोड़ का प्रस्ताव
हैदराबाद, 2 जुलाई। तेलंगाना की टीआरएस सरकार राज्य में नेचर टूरिज्म सर्किट पैकेज विकसित करने की योजना बना रही है। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को 473 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य में पर्यटन विभाग की नोडल एजेंसी तेलंगाना राज्य पर्यटन विकास कॉरपोरेशन (टीएसटीडीसी) की राज्य भर में पर्यटन के समग्र विकास के लिए होटल, रिसॉर्ट, नाव / क्रूज, वेसाइड सुविधाएं, रेस्तरां, सस्पेंशन ब्रिज, साउंड एंड लाइट शो, ग्लो गार्डन, म्यूजिकल फाउंटेन और अन्य जैसे पर्यटक बुनियादी ढांचे के विकास की योजना है।

राज्य सरकार ने हाल ही में पर्यटन मंत्रालय को "स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत 473 करोड़ रुपये की परिव्यय परियोजना लागत के साथ विचार के लिए कुछ अन्य नई परियोजना योजनाओं को विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्तावों में स्वदेश दर्शन योजन के अंतर्गत महबूबनगर जिले में 101 करोड़ रुपये की लागत से तीर्थ एवं प्रकृति पर्यटन परिपथ का विकास, मनचेरियल जिले में 98 करोड़ रुपये से ईको पर्यटन परिपथ का विकास और श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications