तेलंगाना में आदिवासियों के बीच जाएंगी राज्यपाल, टीकाकरण के लिए करेंगी प्रेरित

हैदराबाद/पुडुचेरी, जुलाई 11: कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर चुके देश के लिए हालांकि अब मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन रोजाना सामने आ रहे मौत के आंकड़े अभी कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में नए पॉजिटिव मामलों में कमी के बाद धीरे-धीरे राज्यों में छूट का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने दोनों राज्यों को लेकर कुछ अहम जानकारी साझा की हैं।

Tamilisai Soundararajan

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने बताया कि तेलंगाना टीकाकरण के मामले में आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन एक दिक्कत यह है कि इसमें जनजातियां ज्यादा हैं। वो लोग कोरोना के टीके नहीं ले रहे हैं, वे झिझक रहे हैं। इसलिए सोमवार (12 जुलाई) को वो रंगारेड्डी के एक आदिवासी गांव में जाएंगी और उनके बीच पीएचसी में टीका लगवाऊंगी जो उनकी देखभाल करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि टीकाकारण को लेकर मैं आदिवासी भाइयों और बहनों के साथ रहूंगी। यह उनके लिए एक संदेश होगा कि वे भी टीकाकरण के लिए आगे आए।

इधर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगास्वामी ने घोषणा करते हुए कहा कि कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए सभी स्कूल और कॉलेज 16 जुलाई से खुलेंगे। वहीं पुडुचेरी में वैक्सीनेशन को लेकर उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा कि पुडुचेरी ने 5 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है। हमारा लक्ष्य है कि 15 अगस्त से पहले पुडुचेरी के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाए और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+