Tamil Actor शरथ कुमार BRS MLC के कविता से मिले, तमिलनाडु में भी पैर पसारेंगे CM केसीआर
समथुवा मक्कल काची (SMK) के संस्थापक और तमिल एक्टर शरथ कुमार ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी के कविता से मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि SMK और बीआरएस गठजोड़ कर सकते हैं।

नेशनल पॉलिटिक्स में Tamil Actor भी दस्तक दे सकते हैं। अखिल भारतीय समाथुवा मक्कल काची के संस्थापक अध्यक्ष और तमिल अभिनेता शरथ कुमार शनिवार को हैदराबाद में एमएलसी के कविता से उनके आवास पर मिले। दोनों ने देश के साथ-साथ तमिलनाडु में राजनीतिक स्थिति पर लंबी चर्चा की। उन्होंने बीआरएस पर भी चर्चा की जो अन्य राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
सूत्रों ने कहा कि शरथ कुमार आने वाले दिनों में बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव से मिल सकते हैं और तमिलनाडु में बीआरएस के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि शरथ कुमार ने अगस्त 2007 में अपनी पार्टी शुरू की थी। वह 2011 में AIADMK के साथ गठबंधन में तेनकासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और उन्होंने 2001 में DMK राज्यसभा सदस्य के रूप में भी काम किया।
एमएलसी कविता के साथ तमिल एक्टर की बैठक के बाद दोनों राज्यों में सियासी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अभिनेता से नेता बने अभिनेता तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय हैं। शरत कुमार और कविता की मुलाकात को केसीआर के दक्षिणी राज्यों में बीआरएस के विस्तार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications