तेलंगाना विधेयक पर आंध्र प्रदेश विधानसभा स्थगित

तेलंगाना राष्ट्र समिति के विधायक चाहते थे कि सदन में तत्काल तेलंगाना विधेयक पर बहस हो। वहीं मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी ने स्थगन प्रस्ताव पेश करके केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विभाजन के तरीके पर बहस की मांग की। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने भी एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने अध्यक्ष से सदन से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार राज्य को एक रखने की अपील करने की मांग की।
अध्यक्ष के आग्रह के बावजूद हंगामा शांत नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी आज ही होने की संभावना है और उसमें यह फैसला लिया जाएगा कि विधेयक पर कब चर्चा हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications