काले धन की धमकी देकर फर्जी पुलिसवालों ने लूटा 50 लाख
हैदराबाद में एक व्यक्ति से 50 लाख रुपए (500 और 1000 के पुराने नोट) लूट लिया गया।
हैदराबाद। हैदराबाद में एक व्यक्ति से 50 लाख रुपए (500 और 1000 के पुराने नोट) लूट लिया गया। यहां के राजेंद्र नगर इलाके में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को धमाका कर नकदी से भरा बैग ले लिया और फरार हो गए। बदमाशों में से एक ने खुद को पुलिवाला बताया था। जिस व्यक्ति का पैसा लूटा गया है वो हैदराबाद के बड़े कारोबारी का करीबी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने काला धन के नाम पर पीडि़त को धमकाया और फिर कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता 500 और 1000 के पुराने नोटो का करीब 50 लाख कैश लेकर सिकंदराबाद से अट्टापुर जा रहे थे। उसी दौरान मोटरसाकिल सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और थोड़ी दूरी पर जाकर उनकी गाड़ी रुकवा दी। मोटरसाकिल सवाल एक बदमाश ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए बैग चेक कराने को कहा। बैग चेक करते ही उसने शिकायतकर्ता से आईडी दिखाने को कहा और पूछा कि इतना कैश कहां से आया।
उसने शिकायतकर्ता को धमकाया कि इस पूरी राशि का करीब 200 प्रतिशत उसे बतौर जुर्माना भरना पड़ेगा। उसने पुलिस केस की भी धमकी दी। लेकिन जब शिकायतकर्ता ने उसकी बात नहीं मानी तो वो जबरन बैग छीनकर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications