Modi Live:तैलंगाना जनता के बलिदानों से खड़ा हुआ, कांग्रेस की कृपा से नहीं

मोदी ने यहां हुंकार भरते हुए कहा कि 'मां-बेटों' की सरकार ने देश की जनता को छला और जताया कि वही सबका 'विकास' कर रहे हैं।
मोदी की हुंकार जारी है। वे विरोधियों को पानी-पानी कर कोस रहे हैं तो मैदान में भीड़ का मोदी-मोदी राग जारी है। उन्होंने तैलंगाना पर भावनात्मक कार्ड चलते हुए कहा कि क्या आप देश का भविष्य ऐसे हाथों में देना चाहेंगे, जो इस विभाजित व पिछड़े राज्य को अपने पैरों पर खड़ा ना कर सकें।
मोदी के निशाने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी रहे। उन्होंने कहा कि यहां के दलितों का राजीव ने अपमान किया था। नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली निजामाबाद की जनता में गूंज रही है। उन्होंने युवा वर्ग से बार-बार सवाल किए कि वे देश में कैसी सरकार देखना चाहेंगे। विकास व खुशहाली की या घोटालों व बदहाली ?












Click it and Unblock the Notifications