पैदा होते ही मां ने बच्चे को टॉयलेट में रखी बाल्टी में डुबो कर मार डाला, वजह रुला देगी
लड़की ने पिछले सप्ताह ही उसने प्रयोगशाला तकनीशियन के तौर पर अस्पताल में नौकरी शुरू की थी और उसके गर्भवती होने का अस्पताल को पता ना था।
हैदराबाद। एक मां ने अपने ही बच्चे को पैदा होने के कुछ मिनट बाद ही उसकी जान ले ली। महिला ने टॉलयेट में रखी बाल्टी में अपने बच्चे का सिर डुबो दिया। पुलिस और अस्पताल के लोगों ने बताया कि महिला की शादी नहीं हुई है और वो बच्चे के जन्म के बाद घबराई हुई थी, माना जा रहा है कि समाज और परिवार के डर से उसने बच्चे को मार दिया। मामला हैदराबाद के एक अस्पताल का है।

पुलिस ने आज बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि खम्म जिले की रहने वाली यह महिला अविवाहित है और उसके बच्चे को मार देने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ही उसने प्रयोगशाला तकनीशियन के तौर पर अस्पताल में नौकरी शुरू की थी और वह करीब छह महीने की गर्भवती थी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात में डेढ बजे कुछ अस्पताल कर्मचारियों ने महिला को टॉयलेट के भीतर बच्चे को डुबोते देखा। उन्होंने बमुश्किल दरवाजा खोला और बाल्टी से बच्चे को निकाला लेकिन वो दम तोड़ चुका था। प्रसव के बाद महिला के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया था, जिसके चलते उसे उपचार के लिये उसी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications