MLC कविता ने भाई KTR को बांधी राखी,आरती उतारी और की शुभकामना

हैदराबाद, 12 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर तेलंगाना राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता अपने भाई व शहरी विकास मंत्री के तारक रामा राव के साथ मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास प्रगति भवन में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने भाई केटीआर को राखी बांधी। इस मौके पर एमएलसी कविता ने भाई की आरती उतारी और उनके लिए शुभकामना की।

K Kavitha

तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास प्रगति भवन में अपने भाई को राखी बांधी। इस मौके पर उनकी मां शोभा राव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस बीच कई राज्य मंत्रियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की महिला नेताओं के साथ त्योहार मनाया और उन्हें राखी बांधी। ब्रह्माकुमारियों ने मंत्री कोप्पुला ईश्वर और ई. दयाकर राव से मुलाकात की और उन्हें राखी बांधी। उन्होंने मंत्रियों को सितंबर में माउंट आबू में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में भी आमंत्रित किया।

रक्षाबंधन भाई-बहन का पर्व है। इस त्यौहार को मनाने के लिए भाई बहन एक साथ होते हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर एक पवित्र धागा बांधती हैं और बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं। पीएम मोदी को इस पर्व के मौके पर पाकिस्तानी कि एक बहन कमर मोहसिन शेख ने राखी भेजी। न्यूज एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए पाकिस्तान की कमर ने कहा कि उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+