हैदराबाद के इंजीनियर ने ढ़ूढ़ निकाली मलेशिया के लापता विमान की लोकेशन

plane
हैदराबाद। 11 दिनों से पूरी दुनिया मलेशिया के लापता विमान का पता लगाने में जुटी हुई है। लापता मलयेशियाई विमान को तलाशने में जहां पूरी दुनिया अब तक कोई सुराग ढ़ूढ़ नहीं पाई है वहीं हैदराबाद के एक इंजीनियर के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। हैदराबाद के आइटी प्रोफेशनल ने विमान का लोकेशन पता लगा लिया है।

हैदराबाद के गाचीबोली में एक आईटी प्रोफेशनल ने अपने ऑफिस में काम करते हुए प्लेन की लोकेशन ट्रेस की है। 8 मार्च से लापता इस बोइंग प्लेन की तलाश में यह एक अहम कड़ी साबित हो सकता है।

पेशे से आईटी ऐनालिस्ट अनूप माधव ने डिजिटल ग्लोब सैटलाइट क्यूबी02 पर पिछले कुछ दिनों की इमेज की गहन पड़ताल की है। इसी गहन पड़ताल के दौरान उनकी नजर 8 मार्च की एक तस्वीर पर गयी। जिसमें उन्हें लापता विमान का लोकेशन दिखा। उन्होंकने लापता विमान की तस्वीर भी जारी की है।

माधव ने 8 मार्च की एक बड़े एयरक्राफ्ट की सैटलाइट इमेज ढूंढ निकाली, जो अंडमान आइलैंड के पास काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। उनका मानना है कि यह मलयेशियन एयरलाइंस का बोइंग 777 प्लेन हो सकता है। उनके द्वारा सीएनएन की वेबसाइट पर अपलोड प्लेन की लोकेशन की इमेज को अब तक करीब 20 हजार लोग देख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+