हैदराबाद में युवती का हश्र Shraddha Walker जैसा हुआ, 48 साल के अधेड़ पर लिव इन पार्टनर की हत्या का आरोप
Shraddha Walker का मामला खबरों और अपराध जगत की घटनाओं से वास्ता रखने वाले लोगों की जेहन में अभी भी ताजा है। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से आया है। लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद बॉडी को ठिकाने लगाया गया।

Shraddha Walker की हत्या का मामला मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं के ज्वलंत उदाहरणों में एक है। महाराष्ट्र की श्रद्धा की हत्या राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास NOIDA में हुई। अब इसी पैटर्न पर हैदराबाद में एक मर्डर केस सामने आया है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार जिस तरह श्रद्धा केस में आरोपी ने हत्या के बाद डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए कई टुकड़ों में काटा, अपराध की वैसी ही शैली हैदराबाद में बरामद शव के मामले में दिखती है।
पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी 48 साल का अधेड़ है। इसने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद पहचान और अपराध छिपाने के इरादे से शव के टुकड़े किए। मूसी नदी के किनारे बॉडी पार्ट्स बरामद होने पर केस की तफ्तीश शुरू की गई।
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बी चंद्र मोहन (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्र मोहन ने अनुराधा रेड्डी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया।
तेलंगाना पुलिस ने बताया, "17 मई को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) के एक कार्यकर्ता ने शिकायत की। मूसी नदी के पास अफ़ज़ल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने अज्ञात महिला का सिर ब्लैक पैकेट में पाया गया।"
डीसीपी साउथ ईस्ट जोन सीएच रुपेश ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, डेड बॉडी का हिस्सा थियागलगुडा रोड के बगल में कचरा डंप करने की जगह पर फेंका गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक जांच के बाद आरोपी मिला। आरोपी से पूछताछ के बाद, मृतका की पहचान 55 वर्षीय वाई अनुराधा रेड्डी के रूप में हुई है। आरोपी का मृतक के साथ संबंध था।
शादी से इतर लिव इन रिलेशन के इस मामले में आरोपी ने अनुराधा को अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा दे रखा था। 2018 के बाद से आरोपी ने अनुराधा से लगभग 7 लाख रुपये की एक बड़ी रकम ली, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चंद्रमोहन ने पैसे वापस नहीं किए।
अनुराधा पैसे के लिए दबाव बना रही थी, जिसके कारण चंद्रमोहन खफा हो गया और पीछा छुड़ाने के लिए मर्डर की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 12 मई को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत महिला की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया, 12 मई की दोपहर आरोपी और अनुराधा के बीच पैसे के मुद्दे पर झगड़ा हुआ। आवेश में चंद्रमोहन ने चाकू से हमला कर दिया और अनुराधा के सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। मौके पर ही अनुराधा की मौत हो गई।
हत्या के बाद अपराध छिपाने के लिए आरोपी ने क्या किया? इस पर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं। धड़ से सिर काटकर एक काले पॉलीथिन कवर में रख दिया।
पैरों और हाथों को फ्रिज में संरक्षित किया, जबकि ट्रंक को निपटान के लिए एक सूटकेस में रखा गया। पुलिस के अनुसार, ''15 मई को आरोपी मृतक का कटा हुआ सिर लेकर आया और उसे डंपिंग प्लेस में फेंक कर चला गया।
इसके बाद, आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए मृतका अनुराधा के सेल फोन से परिचितों को मैसेज भेजे, जिससे उन्हें विश्वास हो जाए कि वह जीवित है और कहीं रह रही है।
Recommended Video
बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली में इसी तरह की एक अन्य जघन्य वारदात में श्रद्धा वाकर की हत्या हुई। आरोप आफताब अमीन पूनावाला पर लगा। जांच के दौरान पता लगा कि श्रद्धा की डेड बॉडी के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका गया था।












Click it and Unblock the Notifications