अनशन पर बैठे जगन को पुलिस ने जबरन उठाया, अस्पताल में भर्ती

jagan mohan reddy
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्य बनाए जाने के विरोद में 5 दिनों से अनशन पर बैठे वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी को जबरन अनशन स्थल से उठा दिया गया है। जगन की बिगड़ती सेहत के कारण पुलिस ने उन्हें जबरन अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पांच दिन से अनशन पर बैठे जगनमोहन रेड्डी को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। खराब तबीयत और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर जगन को जबरन अस्पताल भेजा दिया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तेलंगाना राज्य गठित करने के फैसले के खिलाफ जगन मोहन रेड्डी के 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे है।

डॉक्टर ने कल ही उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अनशन से बलपूर्वक उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जगन का मुआयना करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें अपना अनशन खत्म करने की सलाह दी थी क्योंकि उनका शुगर लेवल गिरता जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+