खाने के लिए दंपत्ति ने मासूम को कार में छोड़ा अकेला, मचा हंगामा

हैदराबाद। हम अकसर सुनते हैं कि छोटे बच्चों को कभी भी कार में अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहिए, ये उनके लिए खतरनाक हो सकता है। बावजूद इसके एक दंपत्ति पर कथित तौर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी तीन साल की मासूम को कार में बंद करके होटल में खाना खाने चले गए।

car

माता-पिता पर बच्ची को कार में अकेला छोड़ने का आरोप

पूरा मामला हैदराबाद के शमशाबाद इलाके का है। जहां तीन साल की मासूम को उसके माता-पिता कार में बंद करके होटल में खाना खाने चले गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने कार में रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची को रोता देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

उन्होंने देखा कि कार बाहर से लॉक थी जिसकी वजह उसे आजाद कराने में थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि लोगों ने बच्ची को किसी तरह से कार से निकालने में सफल रहे।

स्थानीय लोगों ने बच्ची को निकाला बाहर

इस बीच बच्ची के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बच्ची को कार छोड़ने को लेकर लोगों में इसकदर गुस्सा था कि उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की।

हालांकि इस दौरान बच्ची के परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया कि जब हम बच्ची को कार में छोड़कर गए वो सो रही थी। हम उसे परेशान नहीं करना चाहते थे इसलिए बच्ची को कार में सोते हुए छोड़कर नाश्ता करने चले गए। उन्होंने बताया कि वह हैदराबाद से बंगलुरू जा रहे थे। रास्ते में भूख लगने पर वह नाश्ते के लिए गए।

बच्ची के मां-बाप ने दी सफाई

भले ही बच्ची के माता-पिता अपनी सफाई लोगों के सामने पेश कर रहे हों लेकिन लोगों में गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की।

दूसरी ओर पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने बताया कि मामले में किसी के भी खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। परिजन अपनी बच्ची को साथ लेकर मौके से रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+