समोसा बेचने वाले के बेटे ने कायम की मिसाल, JEE मेन्स में हासिल की छठीं रैंक,आंध्र में किया टॉप
वी.मोहन ने 8वीं कक्षा में ही तय कर लिया था कि उन्हें IIT से इंजनियरिंग की पढ़ाई करनी है।
नई दिल्ली। प्रतिभा किसी प्रभाव और सुविधा की मोहताज की नहीं होती है। यह साबित कर दिखाया है आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के वी मोहन ने। मोहन ने अपनी मेहनत और परिश्रम से देश की प्रतियोगिता परीक्षा JEE में पूरे देश में छठीं रैंक पाई है।

इतना ही नहीं वी मोहन ने आंध्र प्रदेश EAMCET (इंजनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेस टेस्ट ) में टॉप रैंक हासिल किया है। मोहन के पिता वी सुब्बाराव समोसे बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मोहन ने अपने सपने के आगे परिवार की कमजोर स्थिति को वजह नहीं बनने दी।
JEE में छठीं रैंक हासिल करने वाले मोहन ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। बकौल मोहन उन्होंने 8वीं कक्षा में ही IIT से इंजनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला कर लिया था। 360 अंक में से 345 अंक हासिल करने वाले मोहन ने बताया कि 8वीं कक्षा से ही उनकी नजर लक्ष्य की ओर थी।












Click it and Unblock the Notifications