हैदराबाद: 3 घंटे की सर्जरी में डॉक्‍टरों ने 1 मरीज के गुर्दे से 156 पथरी निकालीं, अब खूब चल फिर रहा

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी में 50 साल के एक मरीज की किडनी से 156 पथरी (स्टोन) निकालीं। डॉक्टरों ने कहा कि, भारत में किसी मरीज से निकाले गए पत्थरों की यह सबसे बड़ी संख्या है। मरीज एक स्कूल शिक्षक है, जो पेट के दर्द से परेशान था। उसने अपनी जांच कराई तो स्क्रीनिंग में किडनी में बड़ी संख्या में स्टोन पाए गए।

Recommended Video

    Hyderabad: डॉक्टर्स ने मरीज की Kidney से निकालीं 156 पथरियां, 3 घंटे चला ऑपरेशन | वनइंडिया हिंदी
     156 kidney stones from a 50-year-old patient

    डॉक्टरों ने उस मरीज किडनी को यूरिनरी ट्रैक्ट में सामान्य स्थिति के बजाय पेट के पास स्थित पाया। जिसके बाद डॉक्‍टर उसके इलाज में जुट गए। उनके तीन घंटे तक चलने वाली निष्कर्षण प्रक्रिया में लैप्रोस्कोपी और एंडोस्कोपी शामिल थी। प्रीति यूरोलॉजी और किडनी अस्पताल के प्रबंध निदेशक और मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने कहा, "हमारे यहां 3 घंटे तक चली प्रक्रिया के बाद पथरी को मरीज के शरीर से पूरी तरह से निकाल दिया गया। शरीर पर एक बड़े कट के बजाय, एक साधारण कट लगाकर, पेट के अंदर बड़ी संख्‍या में एकत्रित हुईं पथरी (पत्थरों) को निकाला गया।''

    kidney stones

    डॉ चंद्र मोहन ने आगे कहा, ''अब मरीज स्वस्थ और सकुशल है। वह अपनी नियमित दिनचर्या में वापस आ गया है। वैसे उसके पेट में इतनी बड़ी संख्‍या में स्‍टोन (पत्थरों) देखकर एक बार तो हम हैरान रह गए थे। हालांकि, हमारे डॉक्‍टरों की सतर्कता और उच्‍च तकनीक की सहायता से उन पत्थरों को कम समय में ही पूरी तरह से निकालने में मदद मिली।,"

    पता चला है कि, हुबली के रहने वाले मरीज के पेट में इतनी पथरी थी। जिसके बाद उसे प्रीति यूरोलॉजी और किडनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बारे में डॉक्टरों का कहना है कि भारत में किसी मरीज से निकाले गए किडनी स्टोन की यह सबसे बड़ी संख्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+