BJP को वोट न देने वाले जान लें, योगी जी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं: हैदराबाद के MLA टी राजा
हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव पर बोले। उनके बयान का वीडियो सामने आया है, जिससे सियासत में विवाद पनप सकता है। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि, यूपी में इलेक्शन के दूसरे फेज की वोटिंग हुई है।कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई है, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और वोट किया।"

टी राजा बोले, "जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, मैं उनके लिए कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।", टी. राजा ने कहा कि दूसरे चरण में जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते हैं, वे बड़ी संख्या में घर से निकले और वोट किया।", उनका इशारा भाजपा को वोट न देने वालों की ओर था।

"यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा"
टी राजा ने कहा कि, हिंदुओं के हितों की रक्षा तो भाजपा ही करती है। हिंदू हमें समर्थन देंगे। मेरी अपील है कि, अब यूपी इलेक्शन के तीसरे फेज में बढ़-चढ़कर वोट डालें और भाजपा को जिताएं। भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की और यूपी में अगली सरकार भाजपा की ही बनने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि, यूपी में रहना है, तो योगी-योगी कहना है, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।
मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश में 2 चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण की ओर हैं। ऐसे में इस चरण में भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है। खासकर, विधायक टी राजा के बयान पर विवाद खड़ा होने की उम्मीद है। उनके बयान के लिए उनकी आलोचना शुरू भी हो गई है। आरोप हैं कि उन्होंने अपने विवादित बयान में वोटरों के लिए धमकी भरे लहजे का प्रयोग किया।












Click it and Unblock the Notifications