Hyderabad में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली, आत्महत्या की आशंका
हैदराबाद में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश घर पर बरामद हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या की आशंका जताई है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
उस्मानिया यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का मामला
जिस इलाके में ये घटना हुई वह उस्मानिया यूनिवर्सिटी (OU PS) पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। इंस्पेक्टर एलआर नाइक ने बताया कि मृतकों की पहचान विविन प्रताप उनकी पत्नी, बेटी और विविन की मां के रूप में हुई है।

तीन डेडबॉडी बिस्तर पर मिलीं
पुलिस के मुताबिक विविन को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। बाकी लोगों की लाशें बिस्तर पर पड़ी मिलीं। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Recommended Video
पति-पत्नी, बेटी और मां की मौत
हैदराबाद के तारनाका के सोनाली अपार्टमेंट की इस घटना पर मिर्ची नाइन डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक 34 वर्षीय विविन प्रताप मर्सिडीज के इंजीनियर थे। उनकी 32 वर्षीय पत्नी सिंदूरा एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच चेन्नई शिफ्ट करने को लेकर मतभेद थे। दोनों की चार साल की एक बेटी आद्या थी। विविन की मां रजती भी बेटे-बहू के साथ ही रह रही थीं। चेन्नई शिफ्ट होने के अलावा दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों पर भी मतभेद की बात भी सामने आई है।

क्या तीन हत्याओं के बाद खुद भी फांसी लगाई ?
डेड बॉडी बरामद होने के बाद सिंदूरा की मां ने आत्महत्या से इनकार करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उसने कहा कि विविन ने अन्य तीन सदस्यों को मारने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों पर टिप्पणी नहीं की है। पुलिस को संदेह है कि विविन ने तड़के अपनी मां का गला घोंटा। उससे पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की। तीन हत्याएं करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली।
बंद कमरा देखकर शक हुआ, पुलिस ने ताला तोड़ा
न्यूजरूम पोस्ट के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन घर बंद रहने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फ्लैट का लॉक तोड़ने के बाद तीनों की लाश बरामद की। पुलिस के अनुसार विविन बीएमडब्ल्यू कार शोरूम में काम करता था। जबकि सिंधुरा हिमायतनगर में निजी बैंक ब्रांच की प्रबंधक के रूप में काम कर रही थीं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications