इंजीनियर पति ने पत्नी की गर्दन पर 15 बार किया चाकू से वार, मौत

हैदराबाद स्थित एक बैंक में कार्यरत पति उस वक्त नशे में था, जब उसने पत्नी पर चाकू से हमला किया।

हैदराबाद। दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में बैंक ऑफ अमेरिका में काम कर रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की गर्दन पर 15 बार चाकू से वार किया।

मामला बृहस्पतिवार (1 दिसंबर) शाम का है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं पत्नी की नृशंस हत्या करने के बाद पति यहीं के जवाहरनगर पुलिस स्टेशन गया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

murder

एक दूसरे से दूर रहे थे दोनों

बकौल जवाहर नगर पुलिस हाइटेक सिटी में बैंक ऑफ अमेरिका में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहा चक्रपाणि अपनी 34 वर्षीय पत्नी माधवी से दूर रह रहा था। वो अपनी पत्नी से तलाक चाहता था।

बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे, शराब के नशे में चूर चक्रपाणि दमाइगुडा के अयप्पा कॉलोनी स्थित अपने घर गया। इस दौरान चक्रपाणि की अपनी पत्नी माधवी से बहस हो गई और उसने चाकू घोंप कर मार डाला।

पुलिस के मुताबिक चक्रपाणि और माधवी की शादी 10 साल पहले हुई थी। माधवी एक गृहणी है और दो बच्चों की मां है। माधवी, चक्रपाणि से लगातार हो रहे झगड़ों की वजह से बीते कई सालों से अपने बच्चों के साथ जवाहरनगर स्थित मां के घर रहती थी।

वाराणसी गए थे चक्रपाणि के परिजन

बुधवार (30 नवंबर) को चक्रपाणि के माता-पिता तीर्थ यात्रा करने के लिए वाराणसी गए। इसके बात चक्रपाणि नशे की हालत में माधवी के परिजनों के घर पहुंचा।

उसने मांग की कि मुद्दे को सुलझाने के लिए माधवी वापस दमाईगुडा स्थित घर चले और यह भी कहा कि बच्चे भी उसे वापस कर दिए जाएं।

माधवी के परिजनों ने चक्रपाणि को शांत करने की कोशिश की और उससे कहा कि वो अपने परिजनों के वाराणसी से लौट आने का इंतजार करे।

लेकिन चक्रपाणि के ना मानने पर माधवी ने फैसला किया वो उसके घर जा कर रहेगी लेकिन उसने बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया।

दोबारा घर पहुंचने पर फिर शुरू हुई बहस

घर पहुंचने के बाद दोनों में फिर से बहस शुरू हो गई। इसके बाद चक्रपाणि ने नशे में माधवी के गर्दन पर 15 बार चाकू घोंपा। इस घटना पर जवाहरनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि हमने चक्रपाणि को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि पुलिस को जैसे ही इस हत्या की जानकारी हुई वो घटना स्थल पहुंचे और वहां किचन से चाकू बरामद किया और अन्य फॉरेंसिक सबूत जुटाए।

ब्लड एल्कोहल कंटेंट की जांच करने के लिए चक्रपाणि के खून का सैंपल भी लिया गया है। घटना में भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+