राकेश टिकैत अब तेलंगाना में बोले- कृषि कानूनों को रद्द करने से समाधान नहीं होगा, हमें MSP चाहिए

हैदराबाद। भारतीय किसान यूनिय​न (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तेलंगाना आए। यहां राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों की वापस पर बयान दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि, सरकार ने अपने कानूनों को वापस करने का फैसला कर लिया, लेकिन ये हमारा समाधान नहीं हैं। तेलंगाना में टिकैत ने कहा, "देश में किसानों की जो समस्या है, वह वैसी की वैसी है। जब तक केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं करेगी और एमएसपी पर क़ानून नहीं लाएगी, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

Rakesh Tikait

किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि, किसान आंदोलनकारियों की ओर से हमने सरकार के समक्ष मांगे रखीं हैं। सरकार उन मांगों को पूरा करे, इसके लिए उसे हमने 26 जनवरी तक का समय दिया है। हमारा धरनास्थल खाली नहीं होगा, बल्कि आने वाले 29 नवंबर को हम किसान भाइयों के साथ 60 ट्रैक्टर लेकर संसद भवन की ओर मार्च करेंगे।

Rakesh Tikait

पत्रकारों द्वारा यह कहे जाने पर कि सरकार ने तो कानून वापस ले लिए हैं, तब उन्होंने कहा कि, हां..सरकार ने तीन कृषि क़ानूनों को रद्द करने का फ़ैसला किया है, लेकिन इससे हमारा समाधान नहीं होगा। हमारा समाधान एमएसपी की गारंटी मिलने पर होगा। सरकार को किसानों से बात करनी होगी।

Recommended Video

    Telangana में बोले Rakesh Tikait, Farm Laws रद्द करने से समाधान नहीं होगा | Oneindia Hindi

    'किसानों का पूरा समर्थन मिला'
    किसान संगठनों के "भारत बंद" को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, हमारा 'भारत बंद' सफल रहा। उन्होंने कहा कि, हमें किसानों का पूरा समर्थन मिला। टिकैत ने कहा कि, हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि सरकार बातचीत करे..हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+