भारत बायोटेक की रोटावायरस वैक्सीन रोटावैक 5D को मिली WHO की प्रीक्वालिफिकेशन मंजूरी

हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने सोमवार को घोषणा की कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उसकी रोटावैक 5 डी नाम की रोटावायरस वैक्सीन को प्रीक्वालिफिकेशन से सम्मानित किया है।

हैदराबाद, 2 अगस्त। हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने सोमवार को घोषणा की कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उसकी रोटावैक 5 डी नाम की रोटावायरस वैक्सीन को प्रीक्वालिफिकेशन से सम्मानित किया है। मालूम हो कि रोटावैक का नया वेरिएंट रोटावैक 5डी एक अनूठा रोटावायरस वैक्सीन फॉर्मूलेशन है जिसे बिना बफर के लगाया किया जा सकता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वैक्सीन की कम खुराक मात्रा (0.5 ML) इसके लॉजिस्टिक, कोल्ड चेन मैनेजमेंट को आसान बनाती है और वैक्सीन लगाने के बाद इससे काफी कम मात्रा में बॉयो वेस्ट निकलता है।

Rotavac 5D

क्या होगा WHO से प्रीक्वालिफिकेशन मिलने का फायदा
WHO से प्रीक्वालिफिकेशन मंजूरी मिलने का मतलब है कि Rotavac 5D वैक्सीन यूनिसेफ (UNICEF) और PAHO (पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) जैसी एजेंसियों द्वारा खरीदा जा सकता है। प्रीक्वालिफिकेशन मंजूरी का मतलब है कि यह वैक्सीन बाल चिकित्सा टीकों के लिए आवश्यक वैश्विक गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती है। प्रीक्वालिफिकेशन मंजूरी के बाद वैक्सीन की वैश्विक पहुंच को और बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, कहा- आप सब भी अवश्य लगवाएं

इस पर और अधिक जानकारी देते हुए भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि रोटावैक और रोटावैक 5 डी वैश्विक भागीदारों के सहयोग से भारत में परिकल्पित, नवप्रवर्तित और निष्पादित परियोजनाएं हैं। यह हमारी 30 साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है। गौरतलब है कि भारत बायोटेक ने रोटावायरस वैक्सीन, Rotavac के फर्स्ट जेनेरेशन को भारत सरकार की जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) और 16 अन्य इंटरनेशनल पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार किया है। यह पब्लिक हेल्थ के लिए अब तक का सबसे बड़ी सोशल इनोवेटिव प्रोजेक्ट है।

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में रोटावैक ने रोटावायरस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत बायोटेक ने अब तक रोटावैक की 250 मिलियन से अधिक खुराक की आपूर्ति की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+